गन्नौर। गन्नौर से गांव सरढ़ाना जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अहीर माजरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को सोनीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान एक दोस्त की मौत हो गई, दूसरे ही हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के भाई ने मामले की शिकायत खुबडू झाल चौकी पुलिस को दी है।
गांव सरढ़ाना निवासी विजय ने बताया कि उसका भाई अजय व उसका दोस्त मोहित 22 जून को बाइक से गन्नौर मंडी से गांव लौट रहे थे। जब वह अहीर माजरा मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। मामले का पता लगने पर उन्होंने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अब उसके भाई की मौत हो गई है। पुलिस ने विजय की शिकायत पर अजय के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।