फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की युवती से ढाबे के बाहर युवक ने किया अनैतिक कृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की युवती से मुरथल स्थित एक ढाबे के बाहर परिचित युवक ने अनैतिक कृत्य कर दिया। युवती ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली की 30 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि दो सितंबर को खरखौदा में स्वर्णकार के पास कंगन देने आई थी। स्वर्णकार को कंगन देने के बाद वह मुरथल स्थित एक ढाबे पर खाना खाने आ गई। खाना खाने के दौरान उसे परिचित सचिन मिल गया। सचिन के साथ उसकी किसी साथी के माध्यम से जान-पहचान थी। आरोपी ने बातचीत के बहाने कार में बैठा लिया। कार के अंदर आरोपी ने उसके साथ अनैतिक कृत्य कर दिया, जिसका विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया। उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी गई। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें