फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दहन के दौरान युवक होलिका में कूदा, हालत गंभीर

Tue, 26 Mar 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सब्जी मंडी में होलिका दहन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक युवक होलिका में कूद गया। मंडी में भारी संख्या में लोग होलिका दहन के लिए एकत्रित हुए थे। लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और पुलिस को अवगत कराया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके यह कदम उठाने के कारणों का भी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


खरखौदा सब्जी मंडी में हर साल की तरह इस बार होलिका लगाई गई थी। होली के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने दिन के समय होली पूजन किया था। इसके बाद रात को साढ़े आठ बजे होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे शहर की सब्जी मंडी में होलिका दहन देखने को पहुंचे थे। इस दौरान होलिका दहन किया गया। तभी अचानक से एक युवक भागकर आया और होलिका में कूद गया। यह देखकर सभी लोग चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर हड़कंप के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को होलिका के अंदर से निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उस प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालात के चलते रोहतक, रेफर किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। युवक बेसुध होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही अभी तक उसके होलिका में कूदने के कारणों का पता लगा नहीं लग सका है। पुलिस का कहना कि युवक उत्तर प्रदेश या बिहार का हो सकता है। उसकी पहचान का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें