सोनीपत। फ्रैंडस लाफिंग क्लब हरियाणा संबंधित लाफ्टर क्लब इंटरनेशनल की तरफ से होली मिलन समारोह के अंतर्गत नगर निगम पार्क में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां हास्य मेव जयते की थीम पर विश्व शांति की प्रार्थना के साथ महामूर्ख सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में देवराज डेंबला ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश मुंजाल व संजीव वलेचा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र गर्ग रोहटिया ने की। सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार कथूरिया को महामूर्ख सम्राट की उपाधी से नवाया गया।
नगर निगम पार्क में सुबह आठ बजे शहर के हंसोड लोगों की जमात एकतित्र हुई। सभी ने महामूर्ख सम्मेलन में अपनी हास्य रचनाएं, चुटकले, कविताएं, गीत व गजलों से लोगों का मनोरंजन किया। महामूर्ख सम्मेलन में लोगों ने हंसी के रंगीन फव्वारे व बौछारों के साथ जमकर ठहाके लगाए। फ्रैंडस लाफिंग क्लब हरियाणा की तरफ से सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार कथूरिया को महामूर्ख सम्राट की उपाधी से सम्मानित किया गया। क्लब के संस्थापक एवं अध्यक्ष सतपाल सिंह अहलावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सांप्रदायिक सद्भावना के लिए कार्य करना है। महामूर्ख सम्राट सतीश कुमार कथूरिया ने लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। क्लब के महासचिव सीताराम धवन की हास्य कविताओं व देवेंद्र गर्ग रोहटिया के मनमोहक नृत्य व चुटकुलों पर जमकर ठहाके लगे। सामाजिक सरोकार के अंतर्गत पानी बचाओ अभियान के अंतर्गत सुशील गोयल, गौरव गर्ग ने पानी की बर्बादी रोकने की अपील की। इस अवसर पर पवन कुमार, महेश कुमार, गुलशन, प्रकाश तनेजा, दयाल चंद मदान, प्रोफेसर जेके अग्रवाल, धर्मेंद्र बत्रा, सुशील कुमार त्यागी, कंवल रहेजा, तेजपाल, ओमप्रकाश संदुजा, विनोद खुराना, हरीश चावला, अशोक मुंजाल, रमेश, बीआर बंसल, आस्था धाम संस्था, सारथी ट्रस्ट, नगर निगम पार्क के लाफ्टर क्लब के सदस्यों के साथ शहर की विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।