फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 साल वर्षीय जेल वार्डन नरेश दहिया ने दौड़ में कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता जेल वार्डन नरेश दहिया। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव नाहरा के रहने वाले नरेश दहिया ने महाराष्ट्र के नासिक में हुए खेल महाकुंभ के दौरान पांच हजार व 10 हजार मीटर दौड़ में दो कांस्य पदक जीते। 51 साल वर्षीय नरेश दहिया रोहतक की सुनारिया जेल में वार्डन हैं। खेलों के शौक ने उनको इस उम्र में भी न केवल पूरी तरह स्वस्थ रखा है, बल्कि विभिन्न प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा पदक जीतकर उन्होंने खूब नाम कमाया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में वेटनर्स स्पोर्ट्स एंड गेम्स एसोसिएशन नासिक और महाराष्ट्र वेटनर्स स्पोर्ट्स एंड गेम्स एसोसिएशन की तरफ से 11 से 14 नवंबर तक आयोजित खेल महाकुंभ में नरेश दहिया ने कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने 21 मिनट 19 सेकेंड में पांच किलोमीटर और एक घंटा 6 मिनट 7 सेकेंड में 10 किलोमीटर दौड़ पूरी कर यह उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें