फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पशुबाड़े से लौट रही महिला को स्कूल बस ने कुचला, सुबह पशुओं को बांधने गई थी महिला

Sat, 30 Mar 2024 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में महिला पशुओं को लेकर पशुबाड़े में गई थी। पैदल घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान उन्हें निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव शाहपुर तुर्क में पशुबाड़े में पशुओं को बांधकर लौट रही महिला को निजी स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के बयान पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


गांव शाहपुर तुर्क की रहने वाली सुरेशी देवी (38) शनिवार को अपने पशुओं को लेकर पशुबाड़े में गई थी। वहां पर पशुओं को बांधने व अन्य कार्य निपटाने के बाद वह पैदल घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान उन्हें निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है मिनी स्कूल बस चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने महिला को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें