फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची महिला, जीआरपी-आरपीएफ ने बचाया

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महिला से बरामद सुसाइड नोट। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची एक महिला की जीआरपी व आरपीएफ कर्मचारियों ने जान बचा ली। महिला के पास से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें महिला ने अपने पति-सास पर मारपीट करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खरखौदा निवासी एक महिला मंगलवार सुबह आत्महत्या करने के इरादे से सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। महिला ने आत्महत्या करने से पहले एक नोट लिखा और ट्रेन आने का इंतजार करने लगी। स्टेशन पर तैनात जीआरपी के एएसआई नरेंद्र व कांस्टेबल देवेंद्र को उस पर कुछ शक हुआ। इस पर उसे सुसाइड करने से पहले ही बचा लिया गया।
स्टेशन पर परेशान हालत में पहुंची महिला को देखकर एएसआई नरेंद्र व कांस्टेबल देवेंद्र ने आरपीएफ की कांस्टेबल सुमन यादव को बुलाया। सुमन यादव ने महिला के पास बैठ उससे बातचीत करने की कोशिश की। महिला कांस्टेबल द्वारा सहानुभूति जताने पर महिला ने अपना दुखड़ा सुनाया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति-सास उसके साथ मारपीट करते हैं। जिंदगी से तंग आने के बाद वह यहां आत्महत्या करने के इरादे से आई है, जिसके बाद महिला की काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन

नोट में लगाए यह आरोप
महिला के पास मिले नोट से खुलासा हुआ है कि उसकी शादी पांच साल पहले झरोठ गांव में हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुईं। ससुराल में उसके व बेटियों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। पति मारपीट करता है, घर से निकलने पर उसका पीछा किया जाता है, ठीक ढंग से खाना भी नहीं दिया जाता, गलत आरोप लगातार मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान किया जाता है। पति व सास की प्रताड़ना से तंग आकर ही आत्महत्या करने का फैसला किया।
वर्जन
स्टेशन पर गश्त के दौरान एक महिला परेशान स्थिति में बैठी दिखाई दी। महिला कांस्टेबल ने उससे सहजता से बातचीत की तो वह रोने लगी। जांच में पता चला कि महिला आत्महत्या करने के लिए स्टेशन पर आई थी। महिला से नोट भी बरामद हुआ है। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। उसके परिजनों को बुलाया गया था। बाद में उसे समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

- महावीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें