फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: धारदार हथियार से वार कर महिला की हत्या; इकलौते बेटे पर लगे आरोप, इस बात पर आया था आरोपी को गुस्सा

Sun, 07 Apr 2024 05:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हत्या पेट में धारदार हथियार से वार करके की गई है। पुलिस ने  बताया कि महिला के पति ने बेटे पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात में एक महिला के पेट में धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। कोख में वार कर हत्या करने का आरोप उनके इकलौते बेटे पर लगा है। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि महिला ने बेटे को गलत रास्ते पर चलने से रोका था। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन




गांव खेड़ी मनाजात निवासी निर्मला (49) रविवार दोपहर बाद अपने घर पर थी। उनका इकलौता बेटा नवीन भी घर में ही था। शाम को उनके घर से चीखने की आवाज आई तो लोग निर्मला के घर की तरफ गए। वहां पर निर्मला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उनका बेटा नवीन दीवार फांदकर भाग गया था। महिला के पति बलराज ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे नवीन ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बलराज ने बताया कि उनके पास दो बेटी व एक बेटा है। बेटियों की वह शादी कर चुके हैं। बेटा अपराध की दुनिया में चला गया था। उसके खिलाफ गुरुग्राम में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। गांव में भी मारपीट कर चुका है। उनकी पत्नी ने बेटे को गलत रास्ते पर नहीं चलने को कहा था। जिसके चलते तैश में आकर वह वारदात को अंजाम देकर भाग गया। बताया जा रहा है कि परिवार उसकी गतिविधियों से तंग आकर उसे बेदखल कर चुका है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
गांव खेड़ी मनाजात में महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। महिला के पति ने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के पेट में वार कर हत्या की गई है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें