सोनीपत। शहर के एटलस रोड पर जा रही एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने रिश्तेदार पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
जीवन विहार की रहने वाली महक ने बताया कि वह शनिवार रात को एटलस रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान उसके एक रिश्तेदार ने अपने दोस्त के साथ आकर उसके गले के पास चाकू से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। बाद में हमलावर फरार हो गए। उसे निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया। मामले को लेकर अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद