फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। गांव बारोटा-बिंदरौली रोड पर गैस गोदाम के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसके साथ स्कूटी पर चल रहे उसके चचेरे भाई ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव सिटावली के रोहित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल सोनीपत के अशोक विहार में रहता है। वह अपने चचेरे भाई मोहित के साथ जगदीशपुर में महावीर स्वामी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी में गया था। वहां पर मोहित को प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना था। शनिवार को वह परीक्षा देकर अपनी बाइक व स्कूटी से गुरुग्राम जा रहे थे। मोहित गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था। जब वह बारोटा बिंदरौली रोड पर गैस गोदाम के पास पहुंचे तो कैंटर ने मोहित की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोहित बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ का फायदा उठाकर चालक अपना कैंटर लेकर भाग गया। रोहित अपने भाई को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मोहित की मौत हो गई। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें