फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला पर दरांती से वार कर किया घायल

Fri, 30 Aug 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव छिछड़ाना में महिला को धारदार हथियार (दरांती) से वार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। महिला की शिकायत पर थाना बरोदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि नागरिक अस्पताल में भी उसके साथ हाथापाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


गांव छिछड़ाना निवासी सुमन ने बताया कि वह अपने पति प्रवीण के साथ खेतों में गई थी। उनका जेठ सुभाष व उनकी पत्नी उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सुभाष की पत्नी ने दरांती से वार किया। जिसे पति प्रवीन ने रोक दिया। इतने में सुभाष ने दोबारा दरांती से हमला कर दिया और दरांती हाथ पर लग गई। घायल महिला को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें