फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: मोहाना के पूर्व सरपंच को मारी गोली, जाजी वाले रास्ते पर बाइक सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Fri, 30 Aug 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव मोहाना निवासी पूर्व सरपंच अनिल शुक्रवार दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर मोहाना से जाजी वाले रास्ते पर अपने खेत में जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अनिल को हाथ, पैर, पेट व कंधे में चार गोलियां लगी है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के बाइक पर सवार होकर जा रहे गांव मोहाना के पूर्व सरपंच पर रास्ते में गोलियां बरसा दी। उन्हें चोर गोलियां लगी है। वारदात को मोहाना से जाजी वाले रास्ते पर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने अंजाम दिया है। पूर्व सरपंच की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिला करवाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के बयान लेने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी पूर्व सरपंच अनिल शुक्रवार दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर मोहाना से जाजी वाले रास्ते पर अपने खेत में जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अनिल को हाथ, पैर, पेट व कंधे में चार गोलियां लगी है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने अनिल को शहर के बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है।

पहले भी हो चुका है हमला
बताया जा रहा है कि अनिल पर हत्या का आरोप है। सरपंच रहते हुए पहले भी उन पर हमला हो चुका है। उन्हें पहले भी गोली मारी गई थी। हालांकि उस समय भी वह बच गए थे। अब दोबारा उन पर जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें