फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर यश तुषीर का उसके गांव नांगल कलां में जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले ग्रामीण पदक विजेता यश तुषीर को नाचते-गाते हुए जुलूस के रूप में लेकर गांव पहुंचे। गांव में यश तुषीर का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। गांव का नाम रोशन करने वाले लाडले की उपलब्धि पर गांव में लड्डुओं व सब्जी-पूरी का भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने वाले गांव नांगल कलां के लाडले यश तुषीर के परिजनों के साथ ग्रामीण भी जमकर नाचे। यश तुषीर की दादी खुशी से भावुक हो उठी। उन्होंने कहा कि लाडले ने आज जीवन सफल कर दिया। परिजनों कहना है कि यश भविष्य में ओलंपिक खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें