फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू के राष्ट्रीय कैंप के लिए अर्पणा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 41-
विज्ञापन

वुशू के राष्ट्रीय कैंप के लिए अर्पणा का चयन
सोनीपत। चीन में 10 नवंबर से शुरू होने वाले यूथ एशियन गेम्स वुशू के लिए प्रताप स्पोटर्स स्कूल खरखौदा की अर्पणा का चयन राष्ट्रीय कैंप में हुआ है। प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 20 से 21 अगस्त को मेरठ में हुआ। जिसमें प्रताप स्पोटर्स स्कूल की अर्पणा ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में मणिपुर की खिलाड़ी को हराते हुए पहला स्थान प्राप्त कर अपना चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए करवाया। सोमवार को अर्पणा का विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, प्राइमरी प्रभारी दया दहिया, डॉ. दीपिका दहिया, वुशू कोच, वुशू सचिव विनोद गुलिया ने स्वागत किया। कोच विनोद गुलिया ने बताया कि अर्पणा एक बेतहरीन खिलाड़ी है, जो दो बार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी है। यूथ एशियन गेम्स में भी अर्पणा से पदक की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें