फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से रेलवे कालोनियों में पानी नहीं, टैंकरों से हो रही सप्लाई

Mon, 22 Aug 2016 12:43 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
पानी - फोटो : demopic
विज्ञापन
एक तरफ रेलवे प्रशासन सोनीपत स्टेशन को उच्चस्तरीय सुविधाएं बढ़ाकर आदर्श स्टेशन बनाने की तैयार कर रहा है, वहीं  यात्रियों को अभी तक मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से सोनीपत रेलवे स्टेशन व कालोनियों में पेयजल का संकट गहराया हुआ है। यहां पानी सप्लाई करने वाले दो पंप खराब पड़े हैं। प्लेटफार्म पर यात्री पानी की कमी से जूझते रहे। वहीं, रेलवे कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद होने के बाद वहां अब टैंकरों से सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन


टैंकरों से नहीं हो रही जरूरत की पूर्ति  
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर फैले पेयजल संकट से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे परिसर में दो पंप के खराब होने से यह समस्या बनी है। पेयजल की सप्लाई के लिए कालोनियों में टैंकर तक लगाए गए है। इससे जरूरत के अनुसार पूर्ति तक नहीं हो रही। रेलवे कालोनियों को अधिकारियों के प्रति भारी रोष बना हुआ है।

आरओ बंद रहने से सप्लाई वेंडरों की हो रही चांदी
रेलवे स्टेशन पर सप्लाई के दो पंप खराब होने से पेयजल का संकट बना हुआ है। पानी न आने से आरओ सिस्टम तक बंद हो गए। रविवार को स्टेशन परिसर में मीठे पानी की सुविधा न मिलने से लोगों को कड़वा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई यात्रियों ने वेंडरों से पानी की बोतलें खरीद प्यास बुझानी पड़ी।
विज्ञापन


रेलवे परिसर में दो पंप खराब हैं। इससे कालोनियों व रेलवे स्टेशन पर पानी का संकट बना हुआ है। कालोनियों में पेयजल सुविधा के लिए पानी के टैंकर लगा दिए गए हैं। सोमवार तक पेयजल समस्या को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-पीके बहल, एसएसई, रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें