फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू, जमकर चली नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक से संबद्ध महाविद्यालयों में शनिवार से स्नातक व स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले ही दिन कई महाविद्यालयों में जमकर नकल चली। नकल रोकने के लिए गठित फ्लाइंग टीमों ने निरीक्षण के दौरान कई विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा। इसके बाद विद्यार्थियों से पेपर लेकर कक्षा प्रभारी को सौंप दिया और विद्यार्थियों को जाने के लिए कहा। पकड़े गए विद्यार्थी पेपर वापस मांगते रहे, लेकिन टीम में शामिल अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन

जिले के महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दो सत्रों में शुरू हुईं। प्रात:कालीन सत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने पेपर दिया। वहीं सायंकालीन सत्र में दोपहर 2:00 बजे 5:00 बजे तक स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष का पेपर हुआ। इस दौरान जमकर नकल हुई। हालांकि उड़न दस्तों ने नकल के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरती और नकल करने वाले विद्यार्थियों के पेपर लेकर उन्हें वापस भेज दिया। पेपर देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद फ्लाइंग टीम महाविद्यालय पहुंची। इस दौरान कई कमरों से नकल करने वाले विद्यार्थियों के पेपर ले लिए। जिस समय फ्लाइंग टीम ने विद्यार्थियों के पेपर लिए उस समय तक विद्यार्थी आधा पेपर भी नहीं कर पाए थे। फ्लाइंग टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
14 से प्रथम तो 15 जुलाई से द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू
महाविद्यालयों में शनिवार से स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। वहीं प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 14 जुलाई से और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होगी। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। सभी परीक्षाएं करीब 10 अगस्त के आसपास खत्म होंगी।
विज्ञापन

महिला विश्वविद्यालय में भी जल्द शुरू होंगी परीक्षाएं
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां से संबंधित महाविद्यालयों में भी परीक्षाएं जल्द शुरू होंगी। परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बैठक की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल प्रोफेसर व स्टाफ सदस्यों को दिशा निर्देश दिए गए। कुलपति ने कहा कि परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा। पहले अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। उसके बाद प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू की जाएगी।
कोट
महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। ये परीक्षाएं 14 व 15 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन

एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें