फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Sonipat: डंपर की टक्कर से कार सवार दो टैक्सी चालकों की मौत, एक गंभीर

Thu, 23 Jun 2022 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत-गोहाना सड़क पर गांव रतनगढ़ के पास हादसा हुआ। राहगीर कार चालक के बयान पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव रतनगढ़ के पास डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में सोनीपत-गोहाना हाईवे पर गांव रतनगढ़ के पास डंपर की टक्कर से कार सवार दो टैक्सी चालकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहाना थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने राहगीर के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के आदर्श नगर निवासी मंजीत ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह 22 जून को देर शाम अपने दोस्त गौरव निवासी नांदनौर के घर पर आया हुआ था। वहां से दोनों गौरव की बहन की ससुराल गांव नैना ततारपुर जाने के लिए निकले थे। जब वह गांव रतनगढ़ से आगे पहुंचे तो देखा कि विपरीत दिशा से आए एक डंपर ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में कार सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत नाजुक होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मंजीत ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित महेंद्र पार्क निवासी अमरजीत सिंह (42) व जहांगीरपुरी के जे ब्लॉक निवासी रविंद्र कुमार (41) के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान जहांगीरपुरी के कुंदन के रूप में हुई। जांच में पता लगा है कि कार सवार तीनों व्यक्ति टैक्सी चालक हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

डंपर की टक्कर से कार सवार दो टैक्सी चालकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी घायल है। मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें