फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 क्विंटल 35 किलो गांजा समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने केएमपी फ्लाईओवर के नीचे नेशनल हाईवे-44 से नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी कैंटर के अंदर गुप्त केबिन बनाकर उसमें छिपाकर नशे की तस्करी कर रहे थे। एसटीएफ ने केबिन के अंदर से 5 क्विंटल 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने कैंटर सवार पानीपत के गांव चुलकाना निवासी बालकिशन उर्फ बाला व रामफल के खिलाफ राई थाना में मुकदमा दर्ज कराने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

एसटीएफ गुरुग्राम की टीम को सूचना मिली थी कि सोनीपत से होकर नशे की बड़ी खेप की आपूर्ति की जा रही है। तस्कर उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड से लाकर नशे को हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में बेचते हैं। सूचना के आधार पर टीम ने एक कैंटर को केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर एनएच-44 से होकर पानीपत की ओर जाते हुए पकड़ लिया। कैंटर चालक की पहचान बालकिशन उर्फ बाला और क्लीनर की पहचान रामफल के रूप में हुई। इन्होंने कैंटर में नशा सप्लाई करने के लिए उसकी बॉडी के अंदर केबिन बनवाया हुआ था। चालक के केबिन के पीछे दूसरा केबिन बनाया गया है और वह पीछे से दिखाई नहीं देता है। इसी गुप्त केबिन की तलाशी में रात को 11 बजे गांजा से भरे 16 बोरे मिले। इनका वजन 5 क्विंटल 35 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार स्थानीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक है।
ओडिशा से लाकर पंजाब में करनी थी तस्करी
एसटीएफ के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि वह गांजा को ओडिशा के ब्रह्मपुर से लेकर आए थे। वह गांजा किसी तंगूल नाम के युवक से लेकर आए थे। इसको पंजाब के संगरूर में लेकर जाना था। यह इस महीने की चौथी खेप थी। आरोपी हर महीने चार-पांच खेप लेकर आते हैं। उसको दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
नशा तस्करी के आरोपियों को न्यायालय में पेशकर नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है। इनको गांजा लेकर आने और आपूर्ति करने वाले स्थानों पर ले जाया जाएगा। पूछताछ के बाद जिन आरोपियों के नाम सामने आएंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर मदनलाल सिंह, एसटीएफ गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें