फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्या के प्रयास के आरोपी संजू व बंटी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजू व बंटी गांव बीधल के रहने वाले हैं। पुलिस ने सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव बीधल निवासी प्रेम ने 28 नवंबर, 2021 को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि संजू व बंटी ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पहले हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें