फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़कर दुकान से सामान चोरी

विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे जांच अधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड पर भगत सिंह चौक के पास चोरों ने रविवार रात को एक मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर पुराने मोबाइल व एसेसरीज का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

दुकानदार सोनू ने बताया कि उसने भगत सिंह चौक के पास जग्गा टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान कर रखी है। वह शनिवार देर शाम को अन्य दिनों की तरफ दुकान के ताले बंद करके घर चला गया था। इसके बाद रविवार को दिन में दुकान की तरफ आया तो ताले लगे हुए थे, लेकिन सोमवार सुबह उसके पास पड़ोसी दुकानदार का फोन गया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचा। दुकान में जांच की तो पता चला कि चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर से पुराने मोबाइल व एसेसरीज का सामान चोरी कर ले गए। सोनू के अनुसार चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें