फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल दुर्घटना में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सुभाष चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते एनसीसी अधिकारी कैप्टन संजय श्योराण। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिलेभर में लोगों ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार शाम आईटीआई चौक से सुभाष चौक तक एनसीसी कैडेट्स ने कैंडल मार्च निकाला। सुभाष चौक पर पहुंचने के बाद उन्होंने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अन्य जगहों पर सैन्य अधिकारियों की याद में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

शहीद हुए सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए समाज सेवा समिति कार्यालय में शुक्रवार शाम शोक सभा आयोजित की गई। समिति के प्रधान अनिल गुप्ता सीटू ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत जैसे सैन्य अधिकारियों की शहादत से देश को क्षति हुई है। उनके द्वारा की गई देश सेवा सदैव याद रखी जाएगी। इस दौरान शशी करण नासा, आईडी मुंजाल, सतीश अरोड़ा, पवन गोयल, दयानंद आहूजा, रमेश चंद हसीजा, लक्ष्मी नारायण खंडवाल, डॉ. सतपाल नागपाल, आरके सेतिया, मदन कत्याल, हरबंस अरोड़ा, ओपी एलावादी, वेदप्रकाश शर्मा, रविंद्र कुकरेजा, संजय मक्कड़, दीपक सिंगला, जितेंद्र रेलन आदि मौजूद रहे।
हेलिकॉटर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी और शहीद हुए सैन्य अधिकारियों को शहर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। आईटीआई, पॉलिटेक्निक व हिंदू कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने आईटीआई चौक से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला। सुभाष चौक पर पहुंचने के बाद शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान एनसीसी अधिकारी कैप्टन संजय श्योराण, राजकीय बहुतकनीकी से एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रवेश सांगवान, लेफ्टिनेंट विशाल दहिया अपने एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, खरखौदा में हेलिकाप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटिंडू में सभी को श्रद्धांजलि दी गई। इस शोक सभा में उप प्राचार्य राकेश दहिया ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के जीवन की बहादुरी एवं अदम्य साहस से सेना प्रेरणा लेती रहेगी। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। देश ने इस हादसे में अपने हौनहार व जाबांज सिपाहियों खो दिया है, जिनकी कभी भी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती है। देशवासी सदा उनके पराक्रम के ऋणी रहेंगे। इस मौके पर उनकी आत्मा शांति के लिए मौन रखा।
--
अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में अर्पित किए श्रद्धासुमन
गन्नौर। बड़ी स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्राचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि देश ने समर्पित जांबाज सिपाहियों को खो दिया। यह हम सब के लिए बहुत दुखद है, जिसकी पूर्ति असंभव है। दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के अनुकरणीय योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकता।
--
वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 में वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सैन्य अधिकारियों के लिए श्रद्धांजलि सभा प्रधान बलदेव राज आहूजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में महात्मा वेद मुनि, ओपी एलावादी, सुभाष वशिष्ठ, हरिचंद स्नेही, हरभगवान रहेजा, नारायण सिंह दहिया, रामफल वर्मा, डीबी रावल, प्रभा अग्रवाल, राम मेहर शर्मा, दिनेश हसीजा, मदन कत्याल, श्याम मुखी, जवाहर चौधरी, ओपी झाम्ब, हरबंस लाल अरोड़ा, आनंद दहिया और परिषद के अन्य सदस्यों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें