फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कल बाधित रहेगी परिवहन सेवाएं, यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। होलिका दहन के अगले दिन मनाए जाने वाले रंगोत्सव पर रोडवेज की परिवहन सेवाएं बाधित रहेंगी। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए यदि आप 25 मार्च को कहीं जाने के लिए रोडवेज की बसों में सफर करने की योजना बना रहे है तो अपनी योजना को टाल दें। रोडवेज ने चुनिंदा रूटों पर छोड़कर अन्य रूटों पर बस सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

होली पर्व पर मौजूदा समय में सोनीपत से दिल्ली सहित विभिन्न रूटों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। 25 मार्च को मनाए जाने वाले रंगोत्सव के दिन हुड़दंगबाजी होने की अधिक संभावना रहती है। दूसरी तरफ यात्रियों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम रहती है। ऐसे में विभाग ने 25 मार्च को बसों की सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि दोपहर बाद शाम को बस सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस पर्व पर होने वाले हुड़दंग पर सरकारी संपत्ति के नुकसान व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है।
पर्व पर बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
सोनीपत बस डिपो में मौजूदा समय में 148 बसें शामिल है। सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान जैसे राज्यों के विभिन्न प्रमुख स्थानों तक सीधी बस सेवा है। इसके अतिरिक्त सोनीपत से रोहतक, झज्जर, पानीपत, करनाल के साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए भी सोनीपत बस अड्डे से सीधी बस सेवा है। होली पर्व पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व राजस्थान जाने वाली बसों में अधिक भीड़ है।
विज्ञापन


वर्जन

होली पर्व को लेकर विभिन्न रूटों पर यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। यात्रियों की सुविधा के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि 25 मार्च को बस सेवाएं बंद रहेंगी। जो बसें रविवार को लंबे रूटों पर रवाना होंगी, वह सोमवार के दिन ही वापस लौंटेंगी। -वीरेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें