फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड 6 में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दामाद व ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जींद निवासी वजीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी सविता की शादी गांव शेरिया निवासी संजय के साथ की थी। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड छह में रहता है। वजीर का कहना है कि उसकी बेटी सविता को उसका पति व चार ननद प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कई बार संजय को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। वह शनिवार को भी बेटी के घर पहुंचे थे, जहां पर उसकी बेटी ने संजय व उनकी बहनों पर तंग करने के आरोप लगाए थे। शाम को वह वापस अपने घर चले गए और रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि सविता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने महिला के पति व ननदों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें