सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर होलंबी कलां-नरेला रेलवे स्टेशन के बीच पुल के आरसीसी बॉक्स लगाने के चलते बुधवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे ने इस कार्य के लिए चार घंटे का यातायात ब्लॉक लिया था। जिससे दो सवारी सहित तीन रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, जबकि एक रेलगाड़ी को आंशिक रूप से निरस्त किया गया। दो रेलगाड़ियों का समय बदला गया। जिससे यात्रियों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा। रेलगाड़ियों के निरस्त होने से गंतव्य जाने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रेलगाड़ियों के निरस्त होने का पता लगने पर कई यात्रियों ने बस अड्डे का रुख किया तो कुछ ने अपनी यात्रा ही टाल दी।
होलंबी कलां-नरेला स्टेशन के बीच में पुुल के आरसीसी बॉक्स लगाने के लिए रेलवे ने बुधवार को चार घंटे का यातायात ब्लॉक लिया था। जिससे कई रेलगाड़ियों का परिचालन बंद रहा। वहीं कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूछताछ केंद्र पर भी ट्रेनों के समय पर पूछने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। रेलगाड़ियां निरस्त होने से जहां कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी तो कुछ ने ट्रेनों का इंतजार करना ही बेहतर समझा।
ये ट्रेनें रद्द रहीं
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली ईएमयू स्पेशल
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस
14508 बठिंडा एक्सप्रेस (अपनी यात्रा अंबाला समाप्त करेगी)
14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस (अपनी यात्रा अंबाला से प्रारंभ करेगी)
नोट 14508/10507 दिल्ली-अंबाला के बीच आंशिक निरस्त रही।
--
इन ट्रेनों का बदला समय
12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल्स, पश्चिम एक्सप्रेस को 8:35 बजे चलाया गया।
12057 नई दिल्ली- ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस कको दोपहर 3:45 बजे चलाया गया।
--
ये ट्रेनें बीच रास्ते में रोककर चली
22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 20 मिनट रोककर चलाया गया।
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 10 मिनट रोककर चलाया गया।
--
वर्जन
रेलवे की तरफ से होलंबी कलां-नरेला के बीच में पुल के आरसीसी बॉक्स लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे ने चार घंटे का यातायात ब्लॉक लिया था। रेलवे ब्लॉक के कारण ही रेलवे यातायात प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वीरवार से ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय पर रहेगा।
सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक, सोनीपत