फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर तीन किसानों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर तीन किसानों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने पराली जलाने वाले तीन किसानों पर जुर्माना लगाया है। हर किसान से 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ अधिकारियों ने अन्य किसानों से पराली न जलाने की अपील की है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से उपमंडल कार्यालय में सूचना मिली थी कि उनके संबंधित क्षेत्र में तीन जगह पराली जलाई जा रही है। इनमें गांव रिंढाना, कासंडी व शहरी एरिया शामिल रहा। ऐसे में उपमंडल के एसडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा, कृषि अधिकारी डॉ. रामकुंवार व डॉ. राकेश श्योराण के मार्गदर्शन में सहायक तकनीकी प्रबंधक ने गांव रिंढाना, सुपरवाइजर ज्योति ने गांव कासंडी और अंजू ने शहरी क्षेत्र में पहुंचकर संबंधित किसानों को 2500 (प्रति किसान) जुर्माना किया। इसके साथ ही दोबारा ऐसा करने से मना किया और अन्य को भी इसके प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें