फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव भठगांव में सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपितयों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 26 मार्च की रात गार्ड को दो गोलियां मारी थीं। घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

गांव भठगांव के रहने वाले संदीप कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसका भाई विनोद उर्फ बुच्चा दिल्ली में सुरक्षा गार्ड है। वह 26 मार्च की देर शाम घर के बाहर परचून की दुकान के पास खड़ा था। उसी समय गांव के लाखन, सोमवीर उर्फ तोतला और सुमित वहां पर पहुंचे। इनके साथ पांच अन्य युवक थे, जिनके नाम वह नहीं जानते हैं। उन्होंने आते ही बुच्चा उर्फ विनोद पर गोली चला दी थी। उसके भाई की बाजू और कमर में दो गालियां लगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी सोमबीर, विकास उर्फ लाखन व सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें