औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत।
- फोटो : Sonipat
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली दो मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने से वंचित रहे विद्यार्थी तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन की मानें तो तीसरी मेरिट लिस्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद 13 अक्तूबर को पहली व 22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। पहली दो मेरिट लिस्ट की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले की 13 आईटीआई में करीब 78 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। सोनीपत आईटीआई की बात करें तो यहां दो मेरिट लिस्ट के बाद 36 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के पास ऑनलाइन काउंसिलिंग के अभी दो शेड्यूल शेष हैं। विद्यार्थियों द्वारा दाखिले के लिए प्रति रुझान न दिखाने के कारण सभी सीटों पर दाखिले हो पाना मुश्किल लग रहा है। हालांकि आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि तीसरी और चौथी मेरिट लिस्ट में ज्यादातर सीटों पर दाखिला होने की उम्मीद है।
वर्जन
आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आईटीआई में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली दो मेरिट लिस्ट के बाद सोनीपत आईटीआई में 36 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। तीसरी व चौथी मेरिट लिस्ट में शेष सीटों पर भी दाखिले होने की पूरी उम्मीद है।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत