फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक ने लगाया चाय में जहर पिलाने व मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मंडोरा स्थित ससुराल आए जींद के गांव नंदगढ़ के युवक ने सुसराल पक्ष पर उसे जहरीला पदार्थ पिलाने व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नंदगढ़ के नीतू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मंडोरा निवासी उषा के साथ हुई थी। करीब पांच माह पहले उसकी पत्नी बेटी को साथ लेकर मायके आ गई थी। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पंचायत होने पर फैसला हुआ कि वह अपनी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर अपने माता-पिता से अलग रहेगा। ऐसे में अलग रहने का इंतजाम कर वह अपनी पत्नी व बेटी को लेने 16 नवंबर को ससुराल पहुंचा था। उसके सुसराल में पहुंचते ही पहले तो उसकी खूब आवभगत की गई। उसे चाय-नाश्ता दिया गया। लेकिन इसके बाद जब उसने सुसराल पक्ष से कहा कि वह उसकी पत्नी व बेटी को भेज दे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दी।
उसे समझ नहीं आया कि अचानक से यह क्या हो गया। वह इसके बाद अपनी ससुराल से चल पड़ा, लेकिन बीच रास्ते में बस स्टैंड पर पहुंचने ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसने अपने परिवार सदस्यों को इसकी जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे और उसे नरेला के राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उन्हें बताया गया कि उसने जहरीला पदार्थ पी रखा है। वहां से रेफर करने के चलते परिवार सदस्यों ने उसे मेडिकल कालेज, खानपुर में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज चला। नीतू कुमार का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसे चाय में धोखे से जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नीतू की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी, सास, ससुर व दो सालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें