फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ताजपुुर में सुरक्षाकर्मी ने पत्नी की तीन गोलियां मारकर की हत्या

विज्ञापन
गांव ताजपुर में महिला की हत्या के मामले में जांच करने पहुंचीं एएसपी उपासना व पुलिस टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव ताजपुर में घरेलू कहासुनी के बाद मंगलवार शाम को सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने अपनी पत्नी की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव ताजपुर के रहने वाले प्रवीन कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन रीना (30) की शादी 10 साल पहले गांव ताजपुर निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। उसकी बहन ने देवेंद्र से शादी के बाद एक बेटा व बेटी को जन्म दिया। देवेंद्र सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा कर्मी है। वह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल रखता है। प्रवीन ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई देवेंद्र झगड़ालू प्रवृत्ति का है। वह अक्सर उसकी बहन के साथ झगड़ा करता रहता था। उसने मंगलवार शाम को कहासुनी के बाद लाइसेंसी पिस्तौल से उसकी बहन की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। वारदात की सूचना के बाद एएसपी उपासना व मुरथल थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रवीन के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
गली में खेल रहे थे दोनों बच्चे
परिजनों ने बताया कि देवेंद्र व रीना के दो बच्चे हैं। इनमें आठ वर्षीय बेटी कीर्ति और पांच वर्षीय बेटा अभिषेक है। वारदात के समय दोनों गली में खेल रहे थे। लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। घर के परिसर में उन्हें रीना का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

वर्जन
गांव ताजपुर में महिला की गोलियां मारकर हत्या की गई है। मामले में महिला के भाई के बयान पर उसके बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच व आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें