फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दुस्साहस: सेल्समैन ने नहीं खोला शराब ठेके का दरवाजा तो बदमाशों ने छत उखाड़ कर उतारा मौत के घाट

Fri, 30 Jul 2021 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)

सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में बदमाशों ने उत्तराखंड निवासी शराब ठेके के सेल्समैन को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का गुनाह इतना था कि उसने इन बदमाशों के कहने पर ठेके का दरवाजा नहीं खोला। यही बात आरोपियों को नागवार गुजरी और वारदात को अंजाम दे डाला।  
विज्ञापन
शराब के ठेके की उखड़ी हुई छत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जवाहरा में बुधवार रात को बदमाशों ने शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने सेल्समैन के दरवाजा न खोलने पर पहले ठेके की छत उखाड़ी। उसके बाद शराब की बोतलें तोड़कर सेल्समैन को घोंप दी।

विज्ञापन


यही नहीं बदमाशों ने उसके चेहरे को भी क्षत विक्षत किया। इसकी सूचना सुबह तब लगी जब ठेकेदार का कारिंदा ठेके पर कैश लेने गया। उसे ठेके के बाहर खून बहा मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

गोहाना में विष्णु नगर निवासी सुधीर कुमार ने गांव जवाहरा में शराब का ठेका ले रखा है। यह ठेका गांव की आबादी से काफी दूर खेतों की तरफ है। इस पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के गांव धुरियानायाल बाटुली निवासी केशवदत्त (52) करीब तीन साल से सेल्समैन की नौकरी कर रहा था। ठेके के पास गांव ढुराना के एक युवक ने चाय व नमकीन की दुकान भी कर रखी है। बुधवार रात वह करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन केशवदत्त भी दरवाजा बंद करके सो गया था। बताया जा रहा है कि रात को दो-तीन बदमाश ठेके पर पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन से ठेके का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन सेल्समैन ने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद बदमाश सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े। उन्होंने यहां छत से मिट्टी हटाकर ठेके के अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने वहीं से बोतलें उठाकर सेल्समैन को घोंप दी।

उन्होंने उसके चेहरे पर भी वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात स्थल का एएसपी निकिता खट्टर ने सदर थाना एसएचओ कर्मजीत सिंह के साथ मुआयना किया। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी वहां से सुबूत जुटाए। 

ठेकेदार ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात होने की आशंका जताई
ठेकेदार सुधीर कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे सुबह करीब नौ बजे गांव नूरनखेड़ा निवासी राजीव ने ठेके के बाहर खून लगा और दरवाजा बंद होने की जानकारी दी। वह हर रोज की तरह गुरुवार सुबह ठेके पर नकदी लेने के लिए गया था। उसने ठेके पर पहुंचकर दरवाजा खोलकर देखा तो केशवदत्त लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा था। उसके हाथ-पैरों व मुंह पर चोट के निशान थे। 

उसने आशंका जताई है कि किसी ने पुरानी रंजिश में दरवाजा न खोलने पर छत उखाड़ कर तेजधार हथियार से सेल्समैन केशवदत्त की हत्या कर दी। शराब ठेके से करीब 18 हजार रुपये भी गायब हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। गुरुवार शाम तक मृतक के परिजन गोहाना नहीं पहुंचे थे, जिस पर पुलिस शुक्रवार को शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाएगी। 
जवाहरा गांव के शराब ठेके पर सेल्समैन की हत्या की सूचना मिली थी। वारदातस्थल का मुआयना किया गया है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां से कैश भी गायब मिला है। शव का पोस्टमार्टम सुबह करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  - कर्मजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें