फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू को 10 मिनट का ऑडियो मैसेज भेज कांग्रेस महासचिव हैप्पी बाजवा ने की आत्महत्या

Thu, 29 Jul 2021 10:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस महासचिव हैप्पी बाजवा ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मरने से पहले हैप्पी ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 10 मिनट का एक ऑडियो मैसेज भेजा। उसमें हैप्पी ने सिद्धू से अपने परिवार को संभालने की अपील की।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव हैप्पी बाजवा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस महासचिव हैप्पी बाजवा ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के नाम पर 10 मिनट का ऑडियो मैसेज भेजा है। ऑडियो में सिद्धू को संबोधित करते हुए कहा कि सिद्धू साहब! मेरे परिवार को संभाल लेना, अगर अगला जन्म मिला तो कांग्रेसी बनूंगा। 

विज्ञापन


ऑडियो संदेश में कहा कि वह तीस साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है, अभी तक अपने परिवार को दाल आटा योजना का लाभ तक नहीं दिला सका। कांग्रेस के लिए काम करते उस पर कई मामले दर्ज हुए, चार साल के शासन में उसे कोई फायदा नहीं हुआ है।

अब एक प्लाट को लेकर चल रहे विवाद में उस पर फिर से मामला दर्ज करने की तैयारी है। वह आहत होकर आत्महत्या कर रहा है, इसके लिए गांव निवासी प्रीतम सिंह, उसका भतीजा बलजिंदर सिंह और पंच महिंदर सिंह जिम्मेदार है। थाना दाखा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू को संबोधित करते हैप्पी बाजवा ने कहा कि वह लगभग तीस साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा है। हरियाणा, हिमाचल, गुजरात सहित कई प्रदेशों में कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुका है। पार्टी प्रचार के लिए घर से छह माह तक बाहर रहना पड़ता था। इसलिए उसने अभी तक शादी भी नहीं की। उसके खिलाफ विरोधी दलों ने कई झूठे मामले दर्ज करवाए थे।

विज्ञापन

मुल्लापुर दाखा उपचुनाव के दौरान उसने कैप्टन संदीप संधू के हक में काम किया लेकिन कांग्रेस के शासन में ही उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज हो गया। वह आज तक अपने परिवार को दाल-आटा योजना का लाभ नहीं दिला सका है, जबकि कई अकाली नेता, जिनके पास बड़ी गाड़ियां हैं, वह फायदा उठा रहे हैं। उनके खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

कुछ समय पहले उसने एक प्लाट लिया था, इसमें भी कुछ अकाली नेता अड़ंगा डाल रहे हैं। उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है। इसमें गांव निवासी प्रीतम सिंह, उसका भतीजा बलजिंदर सिंह और पंच मनजिंदर सिंह शामिल हैं। थाना दाखा पुलिस भी अकाली नेताओं की सुनवाई कर रही है। इन बातों से आहत होकर वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है। इसलिए अब मेरे परिवार को संभाल लेना, अगला जन्म मिला तो कांग्रेसी ही बनूंगा।
 
उधर, इस मामले पर थाना दाखा प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर लिया है, उसे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक ऑडियो की जानकारी उनके पास भी पहुंची है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।







हैप्पी बाजवा के घर पहुंचे सिद्धू, 10 लाख देने का एलान
गुरुवार देर शाम नवजोत सिद्धू हैप्पी बाजवा के घर पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी थे। पीड़ित परिवार के साथ शोक व्यक्त करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह हमेशा इस परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये दिए जाएंगे। इस मामले में जितने भी आरोपी हैं, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं एसएसपी जगरांव चरणजीत सिंह सौहल ने बताया कि मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें