फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्किटेक्ट का मोबाइल छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश सुबह सैर करने निकली एक आर्किटेक्ट का मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली सरिता अग्रवाल ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह आर्किटेक्ट हैं। उनके पास आईफोन-11 था। वह बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर पार्क में सैर करने जा रही थीं। जब वह चिंतपूर्णी मंदिर से थोड़ा आगे विक्रम पैलेस के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। वह पल्सर या अपाचे बाइक पर सवार थे। दोनों काले पकड़े पहने हुए थे। उन्होंने बराबर में आते ही उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और भाग निकले। सरिता अग्रवाल ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बाइक सवार मुरथल की ओर भाग गए। उसके बाद एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवारों की तलाश की। मुरथल रोड पर लगे वाला नाका प्वाइंट को भी सतर्क किया गया। इसके बावजूद बाइक सवारों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें