फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी सुपरवाइजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव खेवड़ा में मुकदमा वापस नहीं लेने पर एक कंपनी के सुपरवाइजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमला करने वालों में दो उनकी ही कंपनी के कर्मचारी हैं। उन्होंने एक महीने पहले भी पिटाई की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मलीहाबाद निवासी जोगेंद्र सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह खेवड़ा में किराए पर मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। वह बिल्स पैकेजिंग कंपनी में सुपरवाइजर हैं। कंपनी में काम कराने को लेकर उनकी एक महीने पहले कर्मचारी सचिन व कुलदीप से कहासुनी हो गई थी। इसके चलते दोनों ने फैक्टरी के गेट पर उन पर हमला कर दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया था। कर्मचारी सचिन को निष्कासित कर दिया गया था। वह उसके बाद से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मुकदमा वापस नहीं लेने पर उन्होंने रास्ते में रोक लिया और हमला कर दिया। उनको डंडों से पीटा गया। वह भागे तो आरोपियों ने उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें