गन्नौर। रेलवे रोड पर मलिक धर्मकांटा के पास तीन व्यक्तियों ने एक गाड़ी सवार व्यक्ति की पिटाई कर दी। आरोपियों ने अस्पताल से लौटते समय फिर से व्यक्ति व उसके साथी की पिटाई कर दी। घायल ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी है।
हरीनगर काॅलोनी निवासी विक्रम ने बताया कि 25 अगस्त को वह अपनी गाड़ी में गन्नौर की तरफ से आ रहे थे। रेलवे रोड पर मलिक धर्मकांटा के पास पहुंचे तो धर्मदास निवासी बांय रोड, कपिल व उनके कारीगर बजरंगी ने उनकी गाड़ी रुकवा कर पिटाई की। इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद वह इलाज के लिए खानपुर मेडिकल अस्पताल चले गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया। वह जब वह शर्मा अस्पताल गन्नौर के पास पहुंचे तो आरोपियों ने फिर उनकी गाड़ी रुकवा ली। कुछ लड़के बाइक पर लाठी-डंडों सहित आए और उस पर व उनके साथी पंकज पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने धर्मदास, कपिल व बजरंगी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।