फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Wed, 28 Aug 2024 09:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। सोनीपत-नरेला रोड स्थित बारोटा चौकी के पास कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिहार के जिला छपरा के गांव डुमरी बुजुर्ग हॉल दिल्ली के नरेला स्थित पाना पपोशिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके भतीजे विक्रम (45) उनके साथ रहते थे। वह राई औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी साइकिल पर सवार होकर नरेला जा रहे थे। बारोटा चौकी के पास कैंटर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके चलते उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें