फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मरीज रेफर करने के लिए चिकित्सक को बताना होगा कारण, बेड नहीं होने का बहाना होगा खत्म

Sun, 17 Mar 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में चिकित्सक अब मरीजों को बिना किसी ठोस कारण के रेफर नहीं कर सकेंगे। चिकित्सक को मरीज को रेफर करने से पहले उच्च अधिकारियों को सूचना देनी होगी। उसके बाद ही मरीजों को रेफर कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार हर मरीज का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जाएगा। बेड नहीं होने का बहाना बनाकर भी मरीजों को चिकित्सक रेफर नहीं कर सकेंगे। इससे रेफर के आंकड़े में कमी आएगी।
विज्ञापन


गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आस-पास के मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। वहीं सोनीपत के नागरिक अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से भी मरीजों को महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाता है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए निदेशक ने निर्देश जारी किए हैं कि मरीजों को मेडिकल कॉलेज से रेफर नहीं किया जा सके। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में ही इलाज किया जा सके। मेडिकल कॉलेज में आईसीयू, ओटी, हर विभाग के वार्ड व अन्य सुविधाएं हैं। जहां पर मरीजों की जांच व इलाज किया जा सके। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मुफ्त में इलाज किया जा रहा है।



250 चिकित्सक व 1100 कर्मचारियों का है स्टाफ



मरीजों की सुविधा के लिए भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में 250 चिकित्सक व 1100 कर्मचारी तैनात है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज व एमबीबीएस की छात्राओं की शिक्षा में मदद करते हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज में सभी साधन उपलब्ध है। अब मेडिकल कॉलेज में तीसरे चरण का काम भी शुरू किया जाएगा, जिससे मरीजों की सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन


वर्जन

बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से चिकित्सक किसी ठोस कारण होने के बाद ही मरीज को रेफर कर सकेंगे। रेफर करने से पहले चिकित्सकों को उच्च अधिकारियों को सूचना देनी होगी। चिकित्सक मरीज का मेडिकल कॉलेज में इलाज करने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन




डॉ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें