फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेल यात्रियों की समस्याएं दूर करने की मांग

Sun, 17 Mar 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे सलाहकार समिति सदस्य त्रिलोकचंद शर्मा ने नई दिल्ली में डीआरएम से मुलाकात कर रेल यात्रियों की समस्याएं दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

त्रिलोकचंद शर्मा ने बताया कि डीआरएम सुखविंद्र सिंह ने समस्याओं को सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में दिल्ली- पानीपत पैसेंजर (04583) को पुराने ही समय पर चलाने, दिल्ली- पानीपत पैसेंजर (14331) जो अब एक्सप्रेस बना दी है उसका ठहराव गांव राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर करने, हिमालय क्वीन एक्सप्रेस (14095) को दोबारा से चालू करने, पैसेंजर ट्रेन (04452) के समय में बदलाव करने, गन्नौर में अगवानपुर रेलवे फाटक के पास अंडरपास का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरपास के रास्ते को पक्का करने, राजलू गढ़ी से बड़ौत रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग की। त्रिलोक चंद शर्मा ने गांव राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर शेड निर्माण व पेयजल व्यवस्था शुरू करवाने के लिए डीआरएम का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें