ओलंपियन बजरंग पूनिया को माई स्टांप देते डाक अधीक्षक तिलकराज।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को सोनीपत डाक विभाग ने बुधवार को सम्मानित किया है। डाक विभाग की तरफ से पहलवान बजरंग पूनिया के नाम की माई स्टांप जारी की गई है।
डाक अधीक्षक तिलक राज बजरंग पूनिया के घर जाकर उन्हें वह सभी संदेश सौंपे जो डाक विभाग के पास ई-पोस्ट के माध्यम से पहुंचे थे। बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में देश के लिए कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस दौरान मंजीत पहलवान, अमित, अमरदीप मौजूद थे।
डाक अधीक्षक का कहना
डाक विभाग की तरफ से भी माई स्टांप जारी कर बजरंग पूनिया को सम्मानित किया गया है। डाक विभाग के पास ई-पोस्ट के माध्यम से देश भर से बजरंग पूनिया के नाम संदेश भी आए थे, उन संदेशों को भी स्टार पहलवान को दिया गया है।
- तिलक राज, डाक अधीक्षक, सोनीपत।