फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी को 30 फुट तक घसीट ले गया कैंटर चालक, एएसआई घायल

विज्ञापन
जीटी रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जीटी रोड पर यातायात पुलिस की बोलेरो गाड़ी को एक कैंटर चालक ने टक्कर मार दी और वह गाड़ी को 30 फुट की तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में एएसआई घायल हो गया और दो सिपाही चोटिल हो गए। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया गया। बाद में पता लगा कि कैंटर चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एएसआई जोगिंद्र सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल यातायात थाने में नियुक्त है। वह सोमवार देर रात बोलेरो गाड़ी में हाईवे पर गश्त कर रहे थे। उनके साथ सिपाही अमित कुमार व सुरेश भी थे। जब वह राई थाने के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो एक कैंटर चालक ने अचानक उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। वह उनकी गाड़ी को करीब 30 फुट तक घसीटकर ले गया। इससे जोगिंद्र सिंह सिर में चोट लगने से घायल हो गए और अमित कुमार व सुरेश भी चोटिल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जोगिंद्र के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैंटर का चालक खानपुर रेफर
राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे थे। तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पता चला कि कैंटर भी कुछ आगे चलकर रुक गया है। वहां जाकर देखा तो उसका चालक भी घायल था। उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल से कैंटर के चालक को खानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें