सोनीपत के गांव हलालपुर में महिला पहलवान निशा व उसके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या करने व मां धनपति को घायल करने के मामले में आरोपी अमित से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद लिया है। वहीं, पुलिस मुख्य आरोपी पवन और उसके चचेरे साले सचिन को लेकर दिल्ली व कुंडली बॉर्डर पर गई। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। गांव हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में 10 नवंबर की दोपहर को महिला पहलवान निशा दहिया (22) व उसके भाई सूरज (18) की गोलियां मारकर हत्या की गई थी और मां धनपति को भी घायल कर दिया था।
ये भी पढ़ें-
नारनौल में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत
गलत हरकत का विरोध करने पर की थी वारदात
धनपति ने हत्या का आरोप अकादमी संचालक रोहतक के गांव बालंद निवासी पवन, उसकी पत्नी सुजाता व दो सालों अमित व सचिन पर लगाया था। गांव हलालपुर स्थित अपनी ससुराल में अकादमी चला रहे पवन पर धनपति ने बेटी से गलत हरकत करने व विरोध करने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में पवन, अमित व सचिन को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अमित की निशानदेही पर वारदात के बाद भागने में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है। आरोपी बाइक को बालंद गांव में ले गया था। वहीं, पुलिस आरोपी पवन व सचिन को साथ लेकर कुंडली बॉर्डर व दिल्ली गई। पुलिस ने उनसे भागने के स्थान की निशानदेही कराई। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वह बाइक को कुंडली बॉर्डर के पास छोड़कर भाग गए थे।
ये भी पढ़ें-
हिसार: एएलएम की परीक्षा से एक दिन पहले ही पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, पेपर पास करवाने के लिए वसूले जाते थे 15 लाख रुपये
अमित से भागने में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही पवन व सचिन को साथ लेकर भागने के रूट की निशानदेही कराई गई है।
-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, खरखौदा पुलिस स्टेशन