दिल्ली के घेवरा से हरियाणा के झज्जर जिले के डीघल गांव आई बारात में हर्ष फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। गोली युवक के सीने पर लगी है। घायल को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल युवक जतिन राणा (21) नई दिल्ली के घेवरा का रहने वाला है। सूचना पर दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।