सोनीपत। द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र समापन की तिथि 10 मई प्रस्तावित की है। मिल प्रबंधन की ओर से पेराई बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। ऐसे में किसानों को 10 मई से पहले सारा गन्ना डालने के लिए अपील की गई है। मिल प्रबंधन की ओर से इसके लिए रोजाना 25 हजार क्विंटल गन्ने की पर्चियां जारी की जा रही हैं। खेतों की गन्ने की फसल न सूखे, इसके लिए मिल प्रबंधन की तरफ से किसानों से संपर्क साधकर जल्द गन्ने डालने की अपील की जा रही है।
द सोनीपत सहकारी चीनी मिल क्षेत्र का गन्ना भी गोहाना व पानीपत की मिलों में भी भेजा जा रहा है। इस बार मिल में तकनीकी खराबी आने की वजह से मिल क्षेत्र में आने वाले गांवों के किसानों को कुछ गन्ना पानीपत व गोहाना की चीनी मिल में भेजने के लिए कहा गया था। साथ ही उन किसानों को पानीपत व गोहाना चीनी मिल की तरफ से जारी पर्चियां भी बांटी जा रही है। द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में अब तक 27.42 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। साथ ही 2.58 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। मिल प्रबंधन ने गन्ना पेराई बंद करने की 10 मई तारीख प्रस्तावित की है। इसके लिए मिल प्रबंधन की तरफ से नोटिस जारी किया गया है और रोजाना 25 हजार क्विंटल गन्ना लाने के लिए पर्चियां जारी की जा रही है। ताकि भविष्य में किसानों का गन्ना खेतों में न सूखे, ऐसे में किसानों से 10 मई तक सारा गन्ना मिल में पेराई के लिए लाने की अपील की जा रही है।
कोट
10 मई को सहकारी चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद करने की तैयारी है। इसको लेकर नोटिस निकाल दिया गया है। साथ ही किसानों को 10 मई से पहले सारा गन्ना डालने की अपील की जा रही है। रोजाना 25 हजार क्विंटल गन्ने की पर्चियां जारी की जा रही है।
जितेंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल