फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की कम आपूर्ति से छह घंटे बंद रहा चीनी मिल

विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल में गन्ना नहीं आने के कारण बंद पड़ी केन मशीन। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल में गन्ने की कम आपूर्ति होने से शनिवार को छह घंटे तक पेराई का कार्य बंद रहा। मिल में कम गन्ना आने की से मिल प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। शुक्रवार को करीब 17 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करने के बाद शनिवार को कम गन्ना आने की समस्या आ गई, जिससे पेराई रोकनी पड़ी। इससे पहले 62 हजार 383 क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी थी। चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जितेंद्र जोशी ने फील्ड स्टाफ के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मिल प्रशासन पेराई प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए लगातार पर्ची जारी कर रहा है। इसके बावजूद किसान समय पर गन्ना नहीं पहुंचा पा रहे। किसानों ने बताया कि बिहार में पंचायत चुनाव व मिल में तकनीकी खराबी आने की वजह से मजदूर अपने घर लौट गए थे। मिल चलने के बाद उन्हें वापस बुलाया गया है। मजदूरों की कमी के कारण समय पर गन्ना नहीं डाला जा रहा। हालांकि अब मजदूर वापस आने लगे हैं। एक-दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा और मिल में पर्याप्त गन्ना पहुंचना शुरू हो जाएगा। गन्ना आने के लिए मिल में शनिवार शाम 4:30 बजे दोबारा पेराई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें