फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से सियासत में हड़कंप, पुलिस व भाजपा नेता की तरफ ने नहीं किया गया कोई केस

Wed, 13 Mar 2024 03:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा की भाजपा सरकार में बड़े बदलाव हुए है। इसी बीच अशोभनीय वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा की वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की सूरत हुबहू भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसी है। लेकिन अभी तक किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो से सोनीपत की सियासत में हड़कंप मच गया है। वीडियो एक राजनेता का बताया जा रहा है और जिस जगह इसे बनाया गया है उसमें पीछे से टीवी न्यूज चैनल चलने की आवाज सुनाई दे रही है। चैनल की आवाज से पता लग रहा है कि वीडियो गांधी जयंती के दिन या उसके आसपास बनाया गया था। हालांकि मामले को लेकर पुलिस कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। साथ ही एजेंसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि भी नहीं कर रही है।  

विज्ञापन


प्रदेश की भाजपा सरकार में बदलाव के साथ ही जहां राजनीतिक उठा-पटक जारी है, वहीं इसी बीच यह अशोभनीय वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक  महिला व व्यक्ति काफी आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जिलेभर में काफी तेजी से वायरल हुआ है।

बताया जा रहा की वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की सूरत हुबहू भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वीडियो में अगर भाजपा नेता शामिल हुए तो उनके राजनीतिक भविष्य पर भी इसका असर पड़ सकता है। महिला के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। महिला सोनीपत से बाहर की बताई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस की तरफ से अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही भाजपा नेता की तरफ से भी अभी पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें