फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह बाद महाविद्यालयों में लौटी ‘बहार’

विज्ञापन
हिंदू महाविद्यालय में ऑफलाइन शुरू हुई कक्षा में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण महाविद्यालयों में अब तक प्रभावित रहीं ऑफलाइन कक्षाएं आखिरकार सोमवार को 18 महीने बाद शुरू हो ही गईं। हिंदू महाविद्यालय में पहले दिन बूंदाबांदी के बीच बड़ी संख्या में विद्यार्थी कक्षाएं लगाने पहुंचे। महाविद्यालय में 18 माह बाद ‘दहलीज पार’ कर विद्यार्थी बेहद खुश नजर आए। इस दौरान विद्यार्थियों को सेक्शन आवंटित कर कक्षाएं प्रारंभ की गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीके गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को कोरोना नियमों के पालन के साथ पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण गत वर्ष मार्च से ही महाविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं पूरी तरह से बंद हैं। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं ही आयोजित की जा रही थीं। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा महाविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसकी शुरुआत सोमवार से कर दी गई।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश
हिंदू महाविद्यालय मेें पहुंचे सभी विद्यार्थियों की महाविद्यालय गेट पर पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए। उसके बाद ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश दिया गया। महाविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाई बेहतर तरीके से नहीं हो पाती थी। ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने से पढ़ाई ठीक तरीके से कर पाएंगे।
विज्ञापन

प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने पहली बार लगाई ऑफलाइन कक्षाएं
महाविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने पहली बार ऑफलाइन कक्षाएं लगाईं। गत वर्ष महाविद्यालयों में विद्यार्थियों ने दाखिला तो ले लिया था, लेकिन महाविद्यालय में जाने के अपने सपने को कोरोना के कारण पूरा नहीं कर पाए थे। द्वितीय वर्ष में प्रवेश करने के बाद पहली बार ऑफलाइन कक्षाएं लगाने पहुंचे विद्यार्थियों का पहले दिन का अनुभव बेहतर रहा।
ओपन काउंसिलिंग जारी
महाविद्यालय में भले ही सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हों, लेकिन रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग जारी है। महाविद्यालय में अभी भी करीब 10 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं, इच्छुक विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं।
वर्जन
महाविद्यालय में सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचे। ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने से महाविद्यालय में एक बार फिर रौनक लौट आई है। सभी विद्यार्थियों व स्टाफ को कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालय में अभी 10 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। जिन पर दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग जारी है। विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत

ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश करते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें