फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शरारती तत्वों ने काटी ड्रेन, 80 घरों में घुसा पानी, 100 एकड़ भूमि जलमग्न

Wed, 08 May 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन में ड्रेन का पानी घुसने के बाद पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन व निग
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड स्थित गोशाला के पीछे मंगलवार की देर रात शरारती तत्वों ने ड्रेन नंबर छह की पटरी को काट दिया। इसके चलते गोशाला, ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन के करीब 80 घरों, गलियों में पानी भर गया। साथ ही 100 एकड़ में जमीन पर भी पानी भर गया। सुबह पानी भर देख लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना के बाद निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे और पंपसेट लगाकर पानी निकासी शुरू कराई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन के लोग सोकर उठे तो घरों व गलियों में दूषित पानी भरा देख सकते में आ गए। लोगों ने निगम पार्षद व अधिकारियों को फोन कर मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे निगम आयुक्त ने ड्रेन को बंद कराया और पानी निकासी के लिए दो पंप लगवाए। ड्रेन का पानी घरों में घुसने की सूचना के बाद भाजपा नेता राजीव जैन, योगेशपाल अरोड़ा व निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन में पहुंचे। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि ड्रेन नंबर छह को पक्का करने के कार्य में हो रही देरी के चलते क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। अक्सर ड्रेन ओवरफ्लो होकर पानी कॉलोनी में घुस जाता है। दूषित पानी कई दिन तक खड़ा रहने के कारण बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करके समस्या का स्थायी समाधान की मांग की। इस पर निगमायुक्त विश्राम मीणा ने गलियों का निरीक्षण करके दो पंपसेट लगवाकर जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की निकासी का इंतजाम होने तक अधिकारियों को मौके पर ही रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें