फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे मेघा, शहर की सडक़ों पर भरा पानी

विज्ञापन
सोनीपत में शनि मंदिर अंडर ब्रिज में भरा पानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 36 घंटे से रूक-रूककर जारी बारिश ने शहर के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के शनि मंदिर अंडरब्रिज में 15 फीट तक पानी भर गया है। जिससे शहर दो हिस्सों में बंट गया है। प्रशासन के पानी निकासी के दावे पूरी तरह फेल हो गए है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। सोनीपत में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार दिन के साथ ही पूरी रात भी जारी रहा। रविवार सुबह भी लोग सोकर उठे तो बारिश जारी थी। बारिश के चलते शहर की सडक़ों पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। उन्हें घर से बाहर जाने में मशक्कत करनी पड़ी। जिले में औसतन 40 एमएम बारिश ने प्रशासन के पानी निकासी के दावों की पोल फिर से खोलकर रख दी है। शहर के मुरथल रोड, कामी रोड, एटलस रोड, रोहतक रोड, गीता भवन चौक, सेक्टर-14 व 15, सुभाष स्टेडियम के पास, शनि मंदिर अंडरब्रिज समेत अन्य स्थानों पर पानी भर गया। जिले में शनिवार रात नौ बजे शुरू हुई बारिश व बूंदाबांदी  करीब 15 घंटे तक लगातार जारी रही। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए है। बारिश के कारण किसानों को सिंचाई के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा। साथ ही फसल में फुटाव बेहतर हो सकेगा और पैदावार अच्छी होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से बारिश से राहत मिल सकेगी। 
विज्ञापन

सोनीपत में मुरथल थाना के सामने भरा पानी - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत में मुरथल थाना के सामने भरा पानी

सोनीपत में मुरथल सोनीपत रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत में मुरथल सोनीपत रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन
विज्ञापन

सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर भरा पानी - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर भरा पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें