फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत : दहेज न लाने पर दुल्हन को शादी के अगले ही दिन मायके भेजा, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को शादी के अगले दिन अकेले ही सुसराल से मायके भेज दिया गया। बेटी का परिवार दामाद के साथ बेटी के पगफेरा कराने के लिए आने का इंतजार कर रहा था। परिजन बेटी को अकेली आती देख हैरान रह गए। कारण जानने को लेकर पिता बेटी के ससुराल पहुंचे, लेकिन सामाजिक रीति रिवाज को निभाते हुए कोई लेन-देन नहीं करने का ताना देकर उन्हें लौटा दिया गया। मामले की शिकायत अब सैदपुर चौकी पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हलालपुर निवासी आजाद सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 25 मार्च को गन्नौर क्षेत्र के गांव में हुई थी। ससुराल पक्ष ने दहेज न लाने पर बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं दुल्हन को उसके भतीजे के साथ एक कार में बैठाकर अकेले ही हलालपुर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें