फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: डीसी ने केमिकल फैक्टरी में आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए, एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी गठित

Tue, 19 Apr 2022 01:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

डीसी ने केमिकल फैक्टरी में आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाही मिली तो मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। आग के कारणों की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्टरी में लगी आग की जांच करने पहुंचे डीसी ललित सिवाच व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्टरी में लगी आग के बाद सोमवार को डीसी ललित सिवाच ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। फैक्टरी में आग लगने के कारणों की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। इतना ही नहीं औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में बार-बार आग लगने की घटनाओं देखते हुए सभी का फायर ऑडिट करने के निर्देश दिए। डीसी ने सख्त लहजे में कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन


कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्टरी में आग लगने की घटना को लेकर सोमवार को डीसी ललित सिवाच ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आग पर नियंत्रण के साथ ही आसपास की फैक्टरियों को इससे बचाने की थी।

यही कारण था कि प्रशासनिक अमला रातभर मौके पर डटा रहा। पूरे मामले की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी बना दी गई है। इसकी जांच रिपोर्ट में जिसकी कमी सामने आएगी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जन सुरक्षा है। 
विज्ञापन


फैक्टरी में कितना केमिकल था, नहीं बता पाए प्रतिनिधि
डीसी ने कहा कि आग लगने पर फैक्टरी मालिकों व अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से कोई विशेष सहयोग न मिल पाना निराशाजनक रहा। फैक्टरी में कितना केमिकल है, इसकी पुख्ता जानकारी मौके पर कोई नहीं दे सका। सतर्कता बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। आग लगने के समय बताया गया कि 25 लोग अंदर थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि एक चुनौती गेल कंपनी की पाइपलाइन की भी थी, जिसकी आपूर्ति को बंद कराया गया।

कंपनी के मालिक को जांच में सहयोग के आदेश
डीसी ने मौके पर मौजूद फैक्टरी के प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गुप्ता को निर्देश दिए कि वे कंपनी के मालिक को जांच में सहयोग के लिए बुलाएं। साथ ही उन्होंने आग के कारणों की जांच के लिए एसडीएम सोनीपत की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, प्रबंधक एचएसआईआईडीसी, दमकल केंद्र अधिकारी सोनीपत को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें