फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक को पिस्तौल दिखा बाइक, नकदी व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाई से बाइक पर सवार होकर खरखौदा स्थित घर लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक को पिस्तौल दिखाकर बदमाश मोबाइल, नकदी व बाइक लूटकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-7 निवासी यशपाल ने पुलिस को बताया कि वह गांव पाई में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रविवार की रात को भी वह पाई गांव स्थित मेडिकल स्टोर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक बदमाश ने उस पर पिस्तौल तान दी। उसे पिस्तौल दिखाकर बदमाश ने करीब 22 सौ रुपये, उसका मोबाइल और बाइक लूट ली। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। यशपाल का आरोप है कि बदमाश उसके कई अन्य जरूरी कागजात भी छीन ले गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
मेडिकल स्टोर संचालक ने लूटपाट का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द वारदात से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें